Bihar News: दरभंगा के सकतपुर में प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम_我的网站
一 | संवाद सहयोगी, मनीगाछी/तारडीह (दरभंगा)। सकतपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर टोला के प्राथमिक विद्यालय मधपुर, वार्ड संख्या छह के निर्वतमान एचएम एवं मनीगाछी बीएलओ राजेश कुमार ठाकुर को गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पंडौल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच लाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त वे बाइक से विद्यालय से उजान चौक की ओर जा रहे थे।,गंगौली कनकपुर वार्ड छह के पास चन्ना झा पोखर दलित कालोनी के समीप सामने से आ रही एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों में से बीच में बैठे बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि गोली लगने के बाद लगभग दो सौ मीटर की दूरी मोटरसाइकिल से चला कर उजान घनश्यामपुर पीडब्ल्यूडी सड़क के उजान पहुंचे।,सड़क पर गिरने के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से पंडौल के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां से कुछ देर बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। गोली उनके पेट के दाहिनी ओर लगी।,घटना की सूचना मिलते ही सकतपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। तफ्तीश जारी है। राजेश कुमार ठाकुर मधुबनी जिला के फुलपरास थाना के सुगापट्टी गांव के निवासी हैं। फिलहाल उनका स्थानांतरण घोघरडीहा प्रखंड में हो गया था लेकिन बीएलओ कार्य की वजह से सुगापट्टी से विद्यालय आना-जाना कर रहे थे और अपने नव-पदस्थापित विद्यालय के लिए विरमित नहीं हो सके थे।,बीडीओ डीएल यादव व बीपीआरओ सह बीईओ अशोक कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कारण नहीं मालूम हो सका है। राजेश ठाकुर अविवाहित थे। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। बीपीएससी से टीआरई-वन में शिक्षक बने थे।,पिता नीलांबर ठाकुर गांव घर में बढ़ई मिस्त्री का कार्य करते हैं। बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने रात में घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। घटना के कारण की पड़ताल की जा रही है।。 AI摘要
台东县长饶庆铃因视频参会遭调查,台陆委会最终认定未违规并致歉。国民党民代王鸿薇痛批此举系政治追杀,讽刺民进党“抹红”政敌后道歉廉价。
台东县县长饶庆铃6月以预录视频的方式参与海峡论坛,被赖清德当局以是否违反“两岸人民关系条例”调查。台陆委会副主委梁文杰近日声称,经台当局内务主管部门行政调查及相关主管部门会商后,认定饶庆铃的发言内容并未涉及政治议题,决定不予处分。台陆委会主委邱垂正也坦言,饶庆铃这段时间“受到一些委屈”。国民党民代王鸿薇对此表示,对比之前大动作的政治追杀,后面的道歉非常廉价。