初恋这件小事
PM Modi China Visit: पीएम मोदी और चिनफिंग ट्रंप टैरिफ के अलावा इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा, क्या है पूरा प्लान?_我的网站

一 | जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। आगामी रविवार (31 अगस्त) को तियानजिन में एससीओ सम्मेलन के इतर पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच होने वाली द्विपक्षीय मुलाकात दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।,दरअसल, अक्टूबर, 2024 में कजान (रूस) में हुई अपनी मुलाकात में ही पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच भारत व चीन के द्विपक्षीय संबंधों की नई शुरुआत को लेकर बातचीत हुई थी। चीन ने शीर्ष स्तर पर भारत के साथ सीमा से जुड़े मुद्दों के साथ ही सभी द्विपक्षीय हितों को सुलझाने को लेकर आश्वस्त किया है।,ट्रंप प्रशासन की तरफ से 50 फीसद शुल्क लगाये जाने को लेकर परेशानी में पड़े भारत सरकार का आकलन है कि चीन व भारत साथ मिल कर मौजूदा वैश्विक अस्थिरता को संयमित कर सकते हैं जिसका सबसे ज्यादा लाभ इन दोनों देशों को हो सकता है।,पीएम मोदी जापान यात्रा समाप्त करने के बाद चीन के शहर तियानजिन पहुंचेंगे। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में चीन ने दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और आसियान के अधिकांश देशों को आमंत्रित कर रखा है। इस व्यवस्तता के बावजूद राष्ट्रपति चिनफिंग ने पीएम मोदी से मुलाकात के लिए 40 मिनट का समय निकाला है।,सूत्रों का कहना है कि, “मोदी और चिनफिंग की यह मुलाकात सिर्फ ट्रंप की शुल्क नीति के नजरिए से नहीं देखनी चाहिए। दोनों नेताओं की अक्टूबर, 2024 की मुलाकात के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने को लेकर कई स्तरों पर काम हो रहा है। सीमा विवाद सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधि स्तर की दो बार वार्ताएं हुई हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच तीन बार विस्तार से बैठकें हो चुकी हैं। इन सभी बैठकों में दोनों देशों ने यह माना है कि सीमा पर स्थाई सांति के लिए लगातार प्रबंधन की जरूरत है। यह भी ध्यान रखना होगा कि वर्ष 2020 के बाद दोनों देशों की सीमाओं पर शांति बनी हुई है।'',पिछले दिनों नई दिल्ली में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बैठक में पहली बार सीमा विवाद सुलझाने के लिए दस सूत्रीय एजेंडे पर सहमति बनी है। ऐसा पहली बार हुआ है। भारतीय पक्ष यह मान रहा है कि भारत व चीन साथ मिल कर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अभी स्थिरता ला सकते हैं। भारत व चीन का सहयोग ट्रंप की शुल्क नीति से वैश्विक विकास दर पर नकारात्मक असर को कम कर सकता है। इसका फायदा भारतीय इकोनमी को भी मिलेगा।,इसके अलावा भारत यह मान रहा है कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की वजह से मौजूदा माहौल में भारत की विकास दर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। खास तौर पर तब जब भारत के लिए पारंपरिक तौर पर आकर्षक अमेरिका व पश्चिमी देशों में बाजार की स्थिति अनिश्चित है।,सूत्रों के मुताबिक, “यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद जिस तरह से वैश्विक बदलाव हम देख रहे हैं उससे हमें बहुधुव्रीय विश्व बनाने की दिशा में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत महसूस हो रही है।'' ऐसे में पीएम मोदी और राष्ट्रपति चिनफिंग के बीच होने वाली मुलाकात में कारोबारी बाधाओं को दूर कर चीनी बाजार में भारतीय उत्पादों के प्रवेश को आसान करने और दोनो देशों की जनता के बीच संपर्क को बढ़ावा देने का मुद्दा भी अहम रहेगा।,भारत को उम्मीद है कि इन मुद्दों पर चीन का शीर्ष नेतृत्व सकारात्मक कदम उठा कर आपसी विश्वास को और बढ़ाएगा। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी-पुतिन और चिनफिंग की तिकड़ी निकालेगी ट्रंप के टैरिफ का तोड़? SCO शिखर सम्मेलन से जुड़ी पूरी डिटेल。 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते खटास के बीच वहां रहने वाले लोगों में भी भारत के प्रति नफरत नजर आने लगी है। दरअसल, मिनीपोलिस कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी कर दो बच्चों की हत्या करने वाले शूटर की बंदूकों में से एक पर 'न्यूक इंडिया' लिखा था।,उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए उस हथियार का वीडियो फुटेज प्रसारित हो रहा है। मिनेसोटा के 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में पहचाने गए शूटर ने बुधवार को स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें आठ और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए। बाद में उसने खुद को गोली मार ली थी।,ऑनलाइन प्रसारित वीडियो फुटेज में वेस्टमैन को अपने हथियार प्रदर्शित करते दिखाया गया है। एक बंदूक पर सफेद रंग से 'न्यूक इंडिया' लिखा हुआ है। हालांकि, उसकी ओर अपलोड वीडियो में 'डोनाल्ड ट्रंप को अभी मार डालो' सहित कई अन्य संदेश भी लिखे थे।,पत्रकार लारा लूमर ने एक्स पोस्ट में कहा कि मिनेसोटा के शूटर की बंदूक पर 'माशाल्लाह' और 'न्यूक इंडिया' लिखा हुआ था। उसने 'इजरायल मस्ट फाल' भी लिखा है। वह स्पष्ट रूप से भारत और यहूदी विरोधी इस्लामी प्रचार से प्रभावित था।,इल्हान उमर के डिस्टि्रक्ट में रहने वाले इस तरह के व्यक्ति को कैथोलिकों को मारते देखना वास्तव में चौंकाने वाला नहीं है। इल्हान उमर डेमोक्रेट हैं और 2019 से मिनेसोटा के 5वें कांग्रेस डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि हैं। (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) यह भी पढ़ें- US Shooting: अमेरिका में फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साउथ कैरोलिना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल。
Current article:http://www.qiniaohongfangfoguisenzhai.cyou/list_ctq2io/3hez4.html
Published on:20:38:53
